बिलासपुर :- कोटा ब्लॉक में जिला अध्यक्ष रवि पर्यानी और जिला महासचिव मनीष टंडन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां संगठन की एकजुटता और सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिली।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं खुलकर रखीं, जिन्हें नेतृत्व ने गंभीरता से सुना।

जिला नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि संगठन हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

इस दौरान सर्वसम्मति से गोविंद साहू को कोटा ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदभार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समापन संगठन के प्रति समर्पण और बेहतर कार्य के वादे के साथ हुआ।
