बिलासपुर :- व्यापम की लैब सहायक परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन नाई समाज के लिए कथित आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल को लेकर प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर 22 और 23 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी समाज के सैकड़ों लोगों ने जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

बिलासपुर में संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास और जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास के संयुक्त नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। समाज के प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास सहित पदाधिकारियों ने बताया कि 20 सितंबर को आयोजित लैब सहायक परीक्षा के प्रश्नपत्र क्रमांक 42 में सेन नाई समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया है। इससे समाज के लोगों में गहरी नाराजगी और आक्रोश है।
समाज ने प्रश्नपत्र से आपत्तिजनक शब्द को तत्काल विलोपित करने, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में सेन नाई समाज सहित पिछड़ा वर्ग के किसी भी जाति-समाज के अपमान को रोकने के लिए राज्य सरकार से स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की गरिमा और सम्मान से जुड़े इस मामले में सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए।

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजू श्रीवास, मनोज श्रीवास, घासीराम, गोरेलाल श्रीवास, चन्द्रमनी, सुमित श्रीवास, राजकुमार, नरेंद्र, नारायण श्रीवास, नरोत्तम श्रीवास, आनंद, सोनू, मनोहर, प्रभात, मोनू, शिव, अनिल श्रीवास, सीताराम श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, निखिल, अमन, शुभम, चन्द्रेश, बबलू श्रीवास, आशीष, रमेश, इंजीनियर हेतराम श्रीवास, विकास श्रीवास, दिलहरन, मुरारी, सुदर्शन, लोकेश, रघु, रामकुमार, हरीश, उमेश, सुरेश, संजू, धर्मेंद्र, प्रकाश, दीपक, बालमुकुंद, किशन, घनश्याम, दुर्गेश, संतोष, बसंत श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास और मणिशंकर श्रीवास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

