बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने शहर में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात की।
ईसी कड़ी में उन्होंने डॉ. अभिषेक वर्मा, बृजमोहन श्रीवास्तव एवं शिवसेना छत्तीसगढ़ के धनंजय परिहार से कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर में सौजन्य भेंट की।
मुलाकात के दौरान सामाजिक और समसामयिक विषयों के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी ने अपने विचार और अनुभव साझा किए।

निलेश विश्वास ने कहा कि आपसी संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझने और उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए कहा कि समाज से जुड़े लोगों के बीच निरंतर संवाद सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान सभी के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात को लेकर निलेश विश्वास ने इसे आत्मीय और उपयोगी संवाद बताया।

