बिलासपुर :- अल्पसंख्यक समाज में उस वक्त भारी आक्रोश फैल गया जब रतनपुर क्षेत्र के पंडरवा गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।


हृदय विदारक घटना में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक हत्या कर दी गयी,जबकि खौफनाक हमले में परिवार के बच्चे से लेकर बड़े तक 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।एक ही हालात तो नाजुक बताई जा रही है सभी सिम्स में भर्ती है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इस क्रूर वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री तौशिफ खान, मन की बात प्रभारी शिकंदर खान, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान, सोशल मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा और जिला ग्रामीण अल्पसंख्यक महामंत्री वासित अली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।अल्पसंख्यक समाज ने एकजुट होकर प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म या समाज से हों। साथ ही पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
