बिलासपुर के न्यू लोको कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय सोलापुरी माता पूजा का रविवार को भव्य झांकी के साथ समापन किया गया। धार्मिक उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, लेकिन आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा जब नयापारा रोड पहुंची, तभी उसमें शामिल कुछ असामाजिक तत्वों के बीच अचानक विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। भीड़भाड़ के बीच हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे श्रद्धालुओं में डर और असुरक्षा की भावना देखने को मिली।
हैरानी की बात यह रही कि सिरगिट्टी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम झांकी के आगे-पीछे मौजूद थी, बावजूद इसके उन्हें इस मारपीट की भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर तब जब इतने बड़े धार्मिक आयोजन में भीड़ को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है।

वहीं, सोलापुरी माता पूजा समिति प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। घटना की जानकारी होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी गई, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती थी। इस लापरवाही के चलते पूरे भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में बनी रही, जो भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए चेतावनी भी है।
मारपीट का वीडियो
