बिलासपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर में खाद्य विभाग एवं उचित मूल्य दुकान संचालकों की ओर से विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आशीर्वाद के दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। आयोजन में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में उचित मूल्य दुकान संचालकों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने एकजुट होकर सेवा एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ, बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रवि परयानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीप जलाकर उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की। आयोजन के माध्यम से जन्मदिन को सेवा, समर्पण और शुभकामनाओं के साथ मनाया गया।
