बिलासपुर :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे शाहिद रज़ा पर पार्टी का भरोसा एक बार फिर मजबूत हुआ है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन में उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है।

पार्टी द्वारा जारी सूची में शाहिद रज़ा को कोरबा जिले का प्रभारी बनाया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन विस्तार और कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें उनकी कार्यक्षमता पर भरोसा जताया गया है।

शाहिद रज़ा पहले भी पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में लगातार योगदान देते आए हैं। उनकी कार्यशैली और जमीनी पकड़ के कारण ही पार्टी नेतृत्व उन्हें लगातार नई-नई जिम्मेदारियाँ सौंप रहा है।
माना जा रहा है कि आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में शाहिद रज़ा की भूमिका और प्रभाव और बढ़ेगा। पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती जिम्मेदारियां यह संकेत देती हैं कि वे संगठन के भरोसेमंद और प्रभावशाली चेहरों में तेजी से शामिल हो रहे हैं।
