बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के जन्मदिवस 16 दिसंबर के अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेशभर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।

बेलतरा विधानसभा के स्वाभाविक दावेदार माने जाने वाले त्रिलोक श्रीवास के जन्मदिवस पर हर वर्ष सैकड़ों आयोजन होते रहे हैं। हालांकि इस वर्ष 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने वे नई दिल्ली प्रवास पर थे, जिसके चलते वे कई आयोजनों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके।

इसके बावजूद उनके समर्थकों, सहयोगियों और सर्वसेन समाज द्वारा प्रदेश के अनेक हिस्सों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजसेवा के तहत वृद्ध आश्रम और चिकित्सालयों में फल एवं वस्त्र वितरण जैसे मानवीय कार्य भी किए गए, जिससे जन्मदिवस आयोजन को सेवा भाव से जोड़ा गया।
16 दिसंबर की रात दिल्ली से लौटकर जब त्रिलोक श्रीवास अपने कोनी स्थित निवास पहुंचे, तो ढोल-ताशों, आतिशबाजी और नारों के बीच हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बेलतरा, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोग देर रात तक उनके निवास पर पहुंचकर बधाई देते रहे और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

विदित हो कि त्रिलोक चंद्र श्रीवास आम जनता के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहते हैं और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। यही कारण है कि जिले से लेकर पूरे प्रदेश में उनकी पहचान एक संघर्षशील, जुझारू और जननायक के रूप में बनी हुई है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग और विशिष्ट बनाती है।
