बिलासपुर – बिलासपुर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र महज 6 से साढ़े 6 साल है, जिसने इस अपराध की गंभीरता को और भी भयावह बना दिया है।इस जघन्य कृत्य ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।
लोगों का कहना है कि आरोपी को यह तक समझ नहीं आई कि वह जिस बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा है, वह नन्ही और पूरी तरह असहाय है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और गुस्से का माहौल बना हुआ है।मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदू केंवट को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आरोपी के खिलाफ कानून के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।घटना के बाद आमजन में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है और कानून व न्यायपालिका से सबसे सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
सभी चाहते है कि जिस तरह से राजधानी में बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले के घर बुलडोजर चलाया गया था इस आरोपी के घर भी बुलडोजर चले।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
