बिलासपुर :- चर्च ऑफ़ ख्राईष्ट सी ,एम,डी , चौक स्थित चर्च भवन में निर्वाचित प्राचीन समिति पास्टर सुदेश पॉल समूह में , जनवरी माह का अंतिम रविवार ” स्पेशल संडे ” के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया । क्रिसमस के कार्यक्रमों की संपूर्ण सफलता के बाद समाज के लोगों में भारी उत्साह नजर आया, समाज की एकजुटता, भाईचारा और मसीह प्रेम अपनी चरम सीमा पर दिखाई दिया ।

सीनियर पास्टर सुदेश पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसमस के कार्यक्रम के अंतर्गत चर्च में हुए सभी कार्यक्रम अनोखे अंदाज में सफलता पूर्वक संपन्न हुए , इस सफलता को मद्देनजर रखते हुए , नव वर्ष के सभी संडे ( रविवारों ) को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया । इस कार्यक्रम में जनवरी माह का पहला रविवार ” यूथ संडे ” दूसरा रविवार ” वूमेन संडे ” तीसरा रविवार ” मेंंश संडे ” और चौथा रविवार ” स्पेशल संडे ” के रूप में मनाया गया ।

स्पेशल संडे , में आराधना सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई। संचालन राकेश पॉल , बाइबल पठन , प्रवीण जैसल प्रार्थना मे अगुवाई एंजलिना पॉल , रीना दास , नार्मन हेनरी, मीनू सिंह ने किया। प्रवचन सीनियर पास्टर सुदेश पॉल द्वारा सुनाया गया । उन्होंने बताया कि हम सब मिलकर एक जुट रहे , एक दूसरे का सम्मान करें , निर्बलों को सहारा दें , परस्पर प्रेम करने में एक दूसरे से आगे बढ़ चलें, मसीह स्वभाव धारण करें, एक दूसरे की सह लें , दया ,नम्रता , प्रेम ,संयम, सेवा, और यीशु का स्वभाव धारण करें । तब जाकर नव वर्ष 2026 हमारे लिए सार्थक सिद्ध होगा ।

विशेष संडे , मनाते हुए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। चर्च के पुराने सदस्य जो कई वर्षों से बिछड़ गए थे, उन्हें आमंत्रित किया गया । पुष्प हार से स्वागत सम्मान, बडे गर्म जोशी के साथ किया गया । बरसों बाद मिलकर लोगों की आंखें नम हो गई ,भावुक क्षणों में खुशनुमा माहौल और भी गमगीन हो गया । एक दूसरे से मिलकर लोग प्रसन्नचित और आनंदित दिखाई दिए। कार्यक्रम में विल्सन जॉन , अरविंद कुमार , शामुएल वालेश , सनी जॉन, मुकेश पॉल , प्रवीण जैसल , राकेश पॉल , राहुल जॉन , रवि हजारिया , विवेक पॉल, अमन तॉती, सीरिल बी, दास , रक्षित रूपम बारा, जेरल डेनियल , शशांक दास , आयुष बाघ , स्वप्निल दास, सनी लुईस, विवेक मसीह ,मनीष दास ,अरूणा कुमार , आशा मानसिंह , सरिता पॉल , एंजलिना पॉल, मंजू निशा , मार्ग्रेट पॉल, ज्योति वालेश, मधुबाला ,, सुनीता डेनियल , रीना दास, मीनू सिह , तृप्ति बाघ, शालिनी दास , अरूणा दास , श्वेता दास , सरिता विलियम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात प्रेम भोज का आयोजन था । जिसमें काफी संख्या में मसीह जन उपस्थित हुए ।
