

बिलासपुर :- दिल्ली में 18 अक्टूबर 2025 को माहात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मान आल इंडिया सोशल कांग्रेस ऑर्गनाइजेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो सामाजिक और शांति संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करता है।इस अवसर पर पुरस्कार का पोस्टर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज द्वारा प्रस्तुत किया गया। पोस्टर में कार्यक्रम की सभी प्रमुख जानकारी और आयोजन स्थल का विवरण भी शामिल है।
आल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष मकसूद अली ने यह सम्मान श्री दीपक बैज के करकमलों से प्रस्तुत कराकर इसकी विशेष महत्ता को और बढ़ाया। कार्यक्रम में शांति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।इस भव्य आयोजन के माध्यम से समाज में शांति, भाईचारा और सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। इस पुरस्कार से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी भी सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित होगी।