बिलासपुर :- निर्मला सदन, विनोबा नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शैलेष अग्रवाल और उसके बेटे शिवम अग्रवाल ने रेलवे ठेकेदार बृजेश अग्रवाल के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी जबरदस्ती रेल्वे से मिले आर्बिट्रेशन के पैसे की मांग कर रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और सिर पर आधा ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

घटना 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे की है। घायल ठेकेदार के बेटे विनायक अग्रवाल और पड़ोसी आशीष सक्सेना ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि उसकी फर्म प्रोप्राइटरशिप है, जिसमें कोई साझेदार नहीं है, बावजूद इसके आरोपी अनुचित रूप से पैसों की मांग कर धमकाने लगे थे।पुलिस ने बीएनएस के तहत गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज की है।वहीं पुलिस का कहना है कि घायल का मुलाहिजा कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
