बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीसीसीएम डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर कौशिक मित्रा पर एक महिला क्लर्क ने छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में रेलवे जीएम को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें बारह बिंदुओं में विस्तार से उत्पीड़न की पूरी कहानी दर्ज की गई है।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे, बार-बार कंफर्ट जोन से बाहर मुलाकात के लिए दबाव बनाया, और कई बार अनुचित बातें कीं। पीड़िता ने सभी चैट, कॉल लॉग और स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में सौंपा है।
![]()
महिला ने शिकायत दो महीने पहले दी थी, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले की जांच फाइलों में अटकी हुई है और अधिकारी अब भी अपनी पदस्थापना पर कार्यरत हैं।पीड़िता का कहना है कि वह लगातार मानसिक दबाव और कार्यस्थल पर असुरक्षा महसूस कर रही है।वहीं रेलवे सूत्रों के मुताबिक शिकायत पर जांच प्रक्रिया में है।रेलवे कर्मचारियों के बीच यह मामला कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत निपटान प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
