रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
बिलासपुर :- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च का शुभारंभ रतनपुर से किया। उन्होंने इस अवसर पर आदि शक्ति मां महामाया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश में एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम रात्रे और ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के कोटा, तखतपुर और मस्तूरी में भी यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

इन आयोजनों में जिले के सैकड़ों युवा भाग लेकर सरदार पटेल के आदर्शों और उनके एक भारत के संकल्प को याद कर रहे हैं।मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह मार्च देश की एकता और विकास की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाएं।
