बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के क्षत्रिय राठौर समाज के लिए यह मुलाकात खास और प्रेरणादायक रही, जब समाज के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर ने 15 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाज की वर्तमान स्थिति, एकता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई।पवन राठौर ने मुख्यमंत्री को समाज में हाल ही में संपन्न हुए निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें पवन राठौर प्रदेशाध्यक्ष, राजेन्द्र राठौर (गुड्डू भैया) महामंत्री, ओमकार राठौर कोषाध्यक्ष और नरेंद्र राठौर कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

भेंट के दौरान सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से संवाद हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षत्रिय राठौर समाज की एकजुटता और समाज निर्माण में उसके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास की मजबूत नींव रखता है।मुख्यमंत्री ने समाज के हित में शासन स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं पवन राठौर ने पूरे राठौर समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह सौजन्य भेंट समाज के लिए नई ऊर्जा, विश्वास और भविष्य की स्पष्ट दिशा तय करने वाली साबित हुई।
