बिलासपुर :- BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर दयालबंद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई मान सिंह द्वारा अरदास कराई गई, जिससे आयोजन की मंगलकामना की गई। इसके बाद Art of Living के प्रशिक्षक श्री प्रीतपाल सिंह द्वारा गुरु पूजा संपन्न कराई गई।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम के अंत में सभी BNI सदस्यों ने एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर सदस्यों में आयोजन को लेकर उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सभी ने सामूहिक रूप से 6 दिवसीय मेले को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस वर्ष के मेले के मुख्य प्रायोजक फॉर्च्यून एलिमेंट एवं सह-प्रायोजक अद्वैत फार्म्स हैं। आयोजन में मेला संयोजक गणेश अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ. सचिन यादव, आलोक केडिया, रोहित मिश्रा, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में BNI सदस्य उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में रायपुर से आए राहुल ट्रैवल्स के संचालक डॉ. साहिल यादव एवं नैसटेक के वरिष्ठ अधिकारी श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने मेले को व्यापार, नेटवर्किंग और नवाचार के लिए एक मजबूत मंच बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने जानकारी दी कि BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले के माध्यम से व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जहां व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे।

मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के रूप में निहारिका अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मी अनंत, प्रीतिश सिन्हा, अंकित अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, शुचिता सिंह, अंकिता तिवारी, नेहा दीप्त सहित 50 से अधिक BNI सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह मेला तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है और गत वर्ष मेले की बचत राशि से समाज सेवा के तहत एक किडनी डायलिसिस मशीन निःशुल्क प्रदान की गई थी, जो BNI की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
