बिलासपुर :- पेंड्रा विकासखंड के ग्राम लाटा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) द्वारा जनसंवाद एवं संगठनात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NCP के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नीलेश बिस्वास जी ने कहा कि पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के अधिकार, विकास और जनहित के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि NCP आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में काम करती है।

प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी निर्णायक, जवाबदेह और विकासोन्मुख राजनीति की मिसाल पेश कर रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष श्री मुकुंद करकेट्टा जी ने प्रदेश अध्यक्ष के विज़न को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि संगठन जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।इस अवसर पर जिला एवं राज्य स्तर के नेताओं की सक्रिय मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि NCP छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और जनसरोकारों को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री संतोष खालखो जी, श्री सेल्वेशन मिंज जी, श्री देबारतो घोष जी तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री रवेसकर गोरख जी की उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, पारदर्शी शासन और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में पार्टी की भूमिका और मजबूत होगी।कार्यक्रम का समापन जोश और उत्साह के साथ “जय राष्ट्रवादी” के उद्घोष से हुआ। आयोजकों ने इसे संगठन को नई दिशा और गति देने वाला कार्यक्रम बताया।
