बिलासपुर :- ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-02 के अध्यक्ष पद पर तजम्मुल हक की नियुक्ति की गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।तजम्मुल हक के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष तजम्मुल हक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी के विभिन्न आंदोलनों व कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि तजम्मुल हक के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
