बिलासपुर :- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने राज्य बजट को आम जनता, युवा, किसान और सर्वहारा वर्ग के हितों पर केंद्रित बताते हुए इसे दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की योजना के साथ प्रस्तुत बजट प्रदेश को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के विजन को मजबूत करता है। बजट में युवाओं के अवसर, किसानों के हित और गरीब वर्ग के कल्याण पर विशेष फोकस किया गया है।

रौशन सिंह के मुताबिक बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग समेत करोड़ों नागरिकों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक गति को बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने आगे कहा कि बजट में विकास और सामाजिक न्याय के बीच संतुलन बनाने का प्रयास दिखता है। इससे न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा और गति मिलेगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नए विकास आयामों की ओर ले जाएगा और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।
