बिलासपुर :- व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक की कार से करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग पार होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे दुकानदार ने दुकान के गल्ले से नगदी निकालकर बैग में रखकर अपनी कार में रखा था।बताया जा रहा है कि जब वह दुकान का शटर बंद कर रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने कार का दरवाजा खोलकर अंदर रखा बैग पार कर लिया और मौके से फरार हो गया। बैग में करीब 8 लाख रुपये नकद होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
देखें पूरी वारदात की वीडियो
मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी Rajnesh Singh भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
