बिलासपुर :- मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते नजर आए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव को जनविरोधी बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में आयोजित इस घेराव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

इस मौके पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सचिन पायलट, दीपक बैज, चरण दास महंत, भूपेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया।

घेराव कार्यक्रम के दौरान श्रीवास के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह राज, रमेश शिकारी, भागवत निर्मलकर, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

विधानसभा घेराव में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और किसी भी जनविरोधी फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
