बिलासपुर :- बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में आदित्य विजन इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया, जिससे शहरवासियों को अब टीवी, फ्रिज, एसी, मोबाइल और अन्य होम अप्लायंसेस एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्राहक और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नए शोरूम में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस उत्पादों की विस्तृत रेंज रखी गई है। यहां किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ ब्याजमुक्त फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक बिना आर्थिक दबाव के अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगे।
इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर निशांत प्रभाकर ने बताया कि आदित्य विजन का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमत पर उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देशभर में कंपनी के 200 से अधिक स्टोर संचालित हो रहे हैं और बिलासपुर में यह नया शोरूम ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने भरोसा जताया कि कंपनी ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखते हुए उत्कृष्ट सेवा और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराती रहेगी। साथ ही यह शोरूम ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

सरकंडा में इस नए शोरूम के शुरू होने से स्थानीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर कीमत और अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबार को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
