बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। हैदराबाद स्थित मेन पावर सप्लायर कंपनी द्वारा लेबर, सेंटिंग मिस्त्री, छड़ बांधने वाले मिस्त्री और मड़वाना मिस्त्री की भर्ती की जा रही है। कंपनी ने बताया कि काम के लिए अनुभवी और मेहनती लोगों की जरूरत है, जिसके लिए तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से कर्मचारियों को 8 घंटे और 12 घंटे दोनों शिफ्ट में काम करने का विकल्प दिया जा रहा है। खास बात यह है कि बाहर से आने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के लिए रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी, जबकि भोजन बेहद नॉमिनल चार्ज में उपलब्ध रहेगा।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर काफी लाभदायक माना जा रहा है। कंपनी के मुताबिक हैदराबाद में लगातार निर्माण कार्य बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में मजदूरों और मिस्त्रियों की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लोगों को प्राथमिकता देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
काम करने के इच्छुक लोगों को आधार कार्ड, दो फोटो और घर का बिजली बिल जैसे जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के लिए K Rao – 9183437449 और P B Rao – 8349006155 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
के भीष्मा राव संस्था प्रमुख

