छत्तीसगढ़ :- कांकेर जिले में 26 अक्टूबर 2025 को पूना मार्गम – पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत 21 माओवादी कैडरों ने समाज की मुख्यधारा में आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में डिवीजन कमिटी, एरिया कमिटी और पार्टी सदस्य शामिल हैं, जिनमें 04 डीवीसीएम, 09 एसीएम और 08 पार्टी सदस्य हैं।इन 21 कैडरों में 13 महिला और 08 पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने हिंसक और सशस्त्र मार्ग छोड़कर शांति और विकास की ओर कदम बढ़ाया।

आत्मसमर्पण के दौरान कुल 18 हथियार जमा किए गए, जिनमें 03 एके-47, 04 एसएलआर, 02 इंसास, 06 .303, 02 सिंगल शॉट और 01 बीजीएल शामिल हैं।इन कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने इसे माओवादी विचारधारा के खात्मे और क्षेत्र में शांति व विकास स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
