बिलासपुर :- कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम डिंडोल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या सिंह खुसरो के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जान सिंह बैगा और अनिल बैगा ने शिकार के लिए जंगल में बिजली का तार बिछाया था, जिससे करंट लगने से अयोध्या की मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया। इस कार्रवाई में सउनि नहारू राम साहू, चंद्रप्रकाश पांडेय और प्रआर सत्यप्रकाश यादव की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जंगली जानवरों के अवैध शिकार या करंट बिछाने जैसी खतरनाक गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
