बिलासपुर :- कोनी स्थित कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निवास पर आज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार पहुंचे। आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, शॉल-श्रीफल, आतिशबाजी और नारों के साथ उनका उत्साही स्वागत किया। पवार कोनी आने से पहले रतनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए थे।

डॉ. पवार ने कहा कि वह लंबे समय से त्रिलोक श्रीवास के संघर्ष और संगठनात्मक भूमिका को देखते आए हैं। निजी संबंधों और पुराने मित्रवत जुड़ाव के चलते वह कोनी में उनसे पारिवारिक भेंट करने पहुंचे। इस दौरान पवार ने मौजूद कार्यकर्ताओं से भी संवाद साधा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

बताया गया कि डॉ. पवार इन दिनों देशभर में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की कार्यकारिणी बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों और कार्यशालाओं के दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ प्रवास के क्रम में उन्होंने बिलासपुर में भी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

इस मुलाकात के दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ अशोक बजाज, सुरेंद्र श्रीवास, कौशल श्रीवास्तव, पवन सिंह ठाकुर, इंद्रेश श्रीवास, मनोज श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, सुशील टंडन, तरण टंडन, धर्मेंद्र रात्रे, रघु प्रवीण, जितेंद्र शर्मा, लोक प्रकाश दिवाकर, राहुल श्रीवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
