बिलासपुर :- श्रीवास भवन बिलासपुर में शिव जी, हनुमान जी और श्री श्री 1008 सेन जी महाराज की नई मंदिर स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वर्गीय बलदाऊ प्रसाद श्रीवास की स्मृति में बनाए गए अतिरिक्त कक्ष का गृह प्रवेश भी संपन्न हुआ।

विधि–विधानपूर्वक पूजा-अर्चना का संचालन पंडित अशोक महाराज और अभिषेक महाराज (नेवरा) द्वारा किया गया। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती राजकुमारी श्रीवास, रोशन श्रीवास, सहेतर श्रीवास, मोहन श्रीवास, श्रीमती चंदा श्रीवास और दीपक श्रीवास (कोरबा) शामिल रहे। परिवार की ओर से शिव जी, सेन जी महाराज और बजरंग बली की मूर्तियों का दान भी किया गया।

कार्यक्रम के तहत गायत्री परिवार द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के साथ पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेता एवं समाज के अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और समाजिक एकता तथा आध्यात्मिक आयोजन के लिए समिति की सराहना की।

इस अवसर पर समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सह-कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास, सह-सचिव सुमित श्रीवास, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, वरिष्ठजन और सभी इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।श्रीवास भवन में आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन पूरे समाज को एक बार फिर साझा आस्था और परंपरा के सूत्र में बांधने का माध्यम बना।
