छत्तीसगढ़ :- अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने संगठन के विस्तार और महिला नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ममता यादव को छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ संगठन में नया उत्साह देखने को मिल रहा है तथा महिला प्रकोष्ठ में ऊर्जा और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम् आदरणीय डॉ. स्वपन कुमार घोष, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री बलवीर सिंह यादव, श्री मनोज यादव और श्री दिनेश यादव की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में की गई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने महिला शक्ति को संगठन में अग्रसर करने की दृष्टि से यह निर्णय लिया, जिसे प्रदेश स्तर पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर यादव, राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव तथा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू यदु एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने भी ममता यादव की नियुक्ति पर अपनी सहमति और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को नई दिशा देंगी। प्रमुख महासचिव छत्तीसगढ़ व राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव ने औपचारिक घोषणा कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।प्रदेशभर में इस नियुक्ति के बाद यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक जिलों से पदाधिकारियों ने संदेश भेजकर ममता यादव को बधाई दी और कहा कि संगठन को एक सक्रिय, ऊर्जावान और समर्पित नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जो महिला प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत करेगा।

बधाई देने वालों में प्रदेस महामंत्री अशोक यादव, शिव कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव, कमल यादव, रायगढ़ जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष राहुल यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष विनोद यादव सहित प्रदेश और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के विभिन्न जिलों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों—जैसे पंकज लता यादव, यशोदा यादव, रानू यादव, सावित्री यादव सहित अनेक प्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ममता यादव के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ अधिक सशक्त, संगठित और गतिशील बनेगा तथा समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

अंत में, महासभा के वरिष्ठ सदस्यों—गोपाल यादव, दिनेश यादव, आलेख यादव, सतानंद यादव, रथराम यादव, गजेन्द्र यादव, मनोज यादव, अनिल यादव सहित कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा जताई कि ममता यादव की नई भूमिका से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

