बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में पल्स पोलियो अभियान आज पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की।पल्स पोलियो अभियान के तहत बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी ने राजकिशोर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

अभियान की शुरुआत के मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि जिले के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद जरूरी है, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में आज पहले दिन सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष व्यवस्था की गई है।स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें आमजन की सहभागिता आवश्यक है। प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप पिलाएं।

वीओ –: अभियान के तहत आगामी दिनों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी विशेष टीमों की तैनाती की गई है।
