बिलासपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण में बेलतरा क्षेत्र के युवा नेता बृजेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन की अनुशंसा पर की गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संदेश दिया गया है।बृजेश शर्मा लंबे समय से क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की टीम के साथ सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को युवा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा में युवाओं का मजबूत नेटवर्क तैयार कर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा। साथ ही सेवा कार्यों और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।उन्होंने प्रशिक्षण शिविर, युवा संवाद और सामाजिक अभियानों के जरिए नेतृत्व निर्माण की बात कही और संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प जताया। बृजेश शर्मा ने नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात दोहराई।
